महिला सहित बहन-बहनोई पर जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

एक महिला और उसकी बहन, बहनोई पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर स्थिति में महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना कंधई थाना क्षेत्र के चक मुबारकपुर में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

महिला सहित बहन-बहनोई पर जानलेवा हमला

रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ता रोककर महिला सहित उसकी बहन, बहनोई पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। घटना में घायल महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कंधई थाना क्षेत्र के चक मुबारकपुर निवासी रजिया बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसकी बहन शायमा, बहनोई हमीद अली बाइक से उससे मिलने गांव आ रहे थे। रास्ते में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों को रोक लिया और कुल्हाड़ी, हॉकी व डंडे से हमला कर दिया।

सूचना पर जब रजिया बानो मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट की। हमले में रजिया के दोनों हाथ व सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले जाया गया, जहां रजिया की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर कंधई पुलिस ने चक मुबारकपुर निवासी सहजाद, इकरामुल उर्फ सेबू, अयान व रबिया सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।