ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाघूस लेते गिरफ्तार हुए उपडाकपाल और डाकसहायक

घूस लेते गिरफ्तार हुए उपडाकपाल और डाकसहायक

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने उप डाकपाल और डाक सहायक को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।बुधवार को एक एजेंट की शिकायत पर संगठन की टीम जेठवारा उप डाकघर में करीब ढाई बजे पहुंची। बताया जाता है कि एक...

घूस लेते गिरफ्तार हुए उपडाकपाल और डाकसहायक
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 18 Oct 2017 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने उप डाकपाल और डाक सहायक को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को एक एजेंट की शिकायत पर संगठन की टीम जेठवारा उप डाकघर में करीब ढाई बजे पहुंची। बताया जाता है कि एक किसान विकास पत्र को भुनाने के लिए टीम के सदस्यों ने एजेंट को उप डाकपाल अनिल प्रताप यादव के पास भेजा। एजेंट से उप डाकपाल ने किसान विकास पत्र का भुगतान करने के बदले घूस मांगी। मांगी गई रकम एजेंट ने उप डाकपाल और डाक सहायक को दी।

उप डाकपाल ने डाक सहायक सत्यव्रत पाण्डेय को बुलाकर घूस में मिली रकम को रखने के लिए दिया। जैसे ही डाक सहायक रुपये जेब मे रखने लगा टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। टीम उप डाकपाल और डाक सहायक को अपने साथ गिरफ्तार करके ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेठवारा उप डाकघर में हड़कंप मच गया। बाजार में भी कार्रवाई की चर्चा रही। कुंडा डाकघर के निरीक्षक अभिषेक सिंह ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि उप डाकपाल व डाक सहायक जेठवारा की जेब से भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने 9040 रुपये बरामद किए हैं। दोनों ही इस रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। टीम दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

गिरीश त्रिपाठी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें