ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडालोक कल्याण के लिए समर्पित है ब्रह्मण महासंघ

लोक कल्याण के लिए समर्पित है ब्रह्मण महासंघ

एकीकृत ब्राह्मण महासंघ लोक कल्याण के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य विलुप्त हो रही संस्कृत भाषा की शिक्षा और प्रचार-प्रसार के लिए गुरुकुल की स्थापना...

लोक कल्याण के लिए समर्पित है ब्रह्मण महासंघ
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 21 Sep 2021 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। एकीकृत ब्राह्मण महासंघ लोक कल्याण के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य विलुप्त हो रही संस्कृत भाषा की शिक्षा और प्रचार-प्रसार के लिए गुरुकुल की स्थापना करना है। यह बातें मंगलवार को विकास खंड बाबागंज के रामनगर में सम्पन्न हुए ब्राह्मण सम्मेलन में एकीकृत ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक पांडेय ने कही।

सम्मेलन की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व मंत्रोच्चारण से की गई। इसके बाद अयोध्या से पधारे पंडित प्रमोद पांडेय को अंगवस्त्रम दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नि: शुल्क संस्कृत की शिक्षा मिलनी चाहिए। प्रत्येक जिले में आयुर्वेदिक अस्पताल व गोशाला का निर्माण कराया जाना चाहिए। ब्राह्मण समाज को इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। सम्मेलन में पंडित देवदत्त पांडेय, सुशील शुक्ल, विपिन शुक्ल, त्रिभुवननाथ पांडेय, आयुष तिवारी, आदर्श उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें