ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाबीआरसी में किताबें डंप, स्कूलों तक नहीं पहुंची

बीआरसी में किताबें डंप, स्कूलों तक नहीं पहुंची

शिक्षा विभाग भले ही सभी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें पहुंचाने का दावा करे लेकिन हकीकत इससे इतर हैं। बीआरसी में पुस्तकें डंप हैं। स्कूलों तक पुस्तकें...

बीआरसी में किताबें डंप, स्कूलों तक नहीं पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 22 Oct 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कुंडा। शिक्षा विभाग भले ही सभी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें पहुंचाने का दावा करे लेकिन हकीकत इससे इतर हैं। बीआरसी में पुस्तकें डंप हैं। स्कूलों तक पुस्तकें पहुंचने में कई अड़चनें बताई जा रही हैं। समय से किताबें नहीं पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

कुंडा ब्लॉक में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट मिलाकर 181 विद्यालय हैं। अक्तूबर भी बीतने को है लेकिन अभी तक अहिबरनपुर, भदरी समेत तीन न्याय पंचायतों के करीब 30 विद्यालयों में एक भी किताब नहीं पहुंची है। जबकि कुछ न्याय पंचायतों के विद्यालयों में प्रथम चरण में कुछ विषय की पुस्तकें पहुंचाई गई हैं। स्कूलों में समय से पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो समय से सभी विषय की पुस्तकें बीआरसी पर नहीं पहुंचतीं। कभी एक विषय की तो कभी दो की किताबें भेजी जाती हैं जिसे स्कूलों तक क्रम से भेजा जाता है। मौजूदा समय में बड़ी संख्या में किताबें बीआरसी कुंडा में डंप हैं। बताते हैं कि पहले संबंधित विद्यालय के शिक्षक बीआरसी आकर पुस्तकें ले जाते थे लेकिन विभाग ने व्यवस्था बदल दी। अब किताओं को विद्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था दी है। उसके बावजूद अक्तूबर बीतने को है और स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंचाई जा सकी। मामले में सहायक लेखाकार का कहना है कि जैसे-जैसे किताबें उपलब्ध हो रही हैं वैसे ही विद्यालयों में भिजवाई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें