पीएम पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा पीएम मोदी और एसपी महोबा के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है और उन्होंने सार्वजनिक माफी की मांग की।

प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महोबा में प्रधानमंत्री और एसपी महोबा के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाबागंज स्थित भाजुयमो कार्यालय के सामने पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की अमर्यादित भाषा उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों के विश्वास और सम्मान के प्रतीक हैं। उनके और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अपशब्द कहना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो लोकतंत्र मूल्यों में विश्वास रखता है, लेकिन किसी भी व्यक्ति या संस्था के सम्मान के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की। कहा कि युवा मोर्चा सदैव राष्ट्र और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सम्मान के लिए संघर्ष करता रहेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी नितीश श्रीवास्तव, सुजीत पांडेय, चन्द्र प्रताप सिंह, अविनाश सिंह, अनुज यादव, मनीष पांडेय, अमन सिंह, शिव अग्रहरि, विकल पांडेय, राहुल मौर्य, प्रियांशु शुक्ला, शरद मिश्र, रुद्र प्रताप, अभिषेक पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


