ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाभाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली

आसपुर देवसरा क्षेत्र में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर अमरगढ़ बाजार में पहुंचकर रैली...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 28 Nov 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पट्टी। आसपुर देवसरा क्षेत्र में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर अमरगढ़ बाजार में पहुंचकर रैली समाप्त हो गई। ट्रैक्टर रैली को प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टर रैली ने भाजपा कार्यकर्ता झंडा बैनर लगाकर निकले। यह रैली आसपुर देवसरा मुख्यालय से शुरू होकर दाउदपुर, केवटली, गौरा माफी, तेलियानी होती हुई अमरगढ़ बाजार पहुंचकर समाप्त हो गई। कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख मगरौरा राजीव प्रताप सिंह नंदन ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, पंकज सिंह, राम श्लोक पांडेय, मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र खरवार, रामचरित्र सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें