हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा

Mar 02, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - वैशपुर में एक बाइक सवार संजीव कुमार सिंह की नीलगाय से टकराने के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह 28 फरवरी को मानधाता बाजार से घर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रविवार रात उसकी मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है।

हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा

वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से घर जाते समय नीलगाय से टकराकर घायल बाइक सवार की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। देल्हूपुर के गोसाईपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह का 26 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सिंह प्राइवेट नौकरी करता था। वह 28 फरवरी की शाम मानधाता बाजार से अपने घर जा रहा था। हरखपुर के पास सड़क पर आए नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे मानधाता पीएचसी भेजा। यहां मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन उसे प्रयागराज ले गए थे लेकिन रविवार रात उसकी मौत हो गई।

वह दो भाइयों में छोटा था। उसे आठ साल का एक बेटा है। पत्नी अंतिमा सिंह और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।