बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया गांव में एक बाइक टक्कर में चार लोग घायल हो गए। राकेश पाल और मनोज गौमत हुलासगढ़ बाजार जा रहे थे जब उनकी बाइक का सामना आशीष कुमार और आजाद की बाइक से हुआ। सभी घायलों...

बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया गांव निवासी हरिश्चंद्र का 23 वर्षीय बेटा राकेश पाल उर्फ भोंदू साथी 28 वर्षीय मनोज गौमत के साथ बाइक से हुलासगढ़ बाजार जा रहा था। जैसे ही वह लोग महेशगंज थाने के गेट के पास सामने से पहुंचे। सामने से बाइक आ रहे गोंसाई का पुरवाराजापुर गांव निवासी 23 वर्षीय आशीष कुमार, अपने साथी 20 वर्षीय आजाद के साथ पहुंचा और दोनों बाइकों में सामने से टक्कर हो गई। बाइक टकराने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।