साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिले
Apr 08, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - बाबागंज के माताबदल श्रीकृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 53 बच्चों को साइकिलें वितरित की गईं। स्कूल प्रबंधक पंकज मिश्रा ने बताया कि लक्ष्य 100 साइकिलों का था, लेकिन अनुपस्थिति के कारण केवल 53 बच्चों को साइकिल दी गई। प्रांजल त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
बाबागंज। माताबदल श्रीकृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय धमोहन बाबागंज में बुधवार को स्कूल में चिह्नित किए गए बच्चों को साइकिल वितरित की गई। स्कूल प्रबंधक पंकज मिश्रा ने कक्षा छह, सात और आठ के 53 बच्चों को साइकिल दी। 100 बच्चों को साइकिल वितरित करने का लक्ष्य था, लेकिन बच्चों के अनुपस्थित होने पर सिर्फ 53 को ही वितरित किया गया। इस मौके पर प्रांजल त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति सदैव सजग और समर्पित रहने को प्रेरित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


