मधुमक्खियों के हमले में मां की मौत, बेटी घायल
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में मधुमक्खियों के झुंड ने मां-बेटी पर हमला किया। दोनों गिरकर चीखने लगीं। गांव वालों ने आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया। मां सरोजा देवी की मौत हो गई, जबकि बेटी दामिनी गंभीर रूप से घायल हुई।...
प्रतापगढ़, संवाददाता। गांव में उड़ रहे मधुमक्खियों के झुंड ने दरवाजा खोलते ही मां-बेटी पर हमला कर दिया। दोनों गिरकर चीखने लगीं। गांव के लोगों ने आग जलाकर काफी देर बाद मधुमक्खिों को भगाया। इसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। तब तक मां की मौत हो चुकी थी। परिजन बेटी को लेकर नर्सिंगहोम चले गए। अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर निवासी बाबूलाल सउदी अरब में रहता है। मंगलवार दोपहर उसका बेटा बिहारगंज बाजार चला गया। बाबूलाल की 55 वर्षीय पत्नी सरोजा देवी और 22 वर्षीय बेटी दामिनी घर में मौजूद थीं। दोपहर में गांव में उड़ रहा मधुमक्खियों का झुंड गोमती के घर के सामने से गुजरा लेकिन उससे अनजान गोमती और दामिनी दरवाजा खोलकर बाहर आ गईं।
तभी मुधमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। गांव के लोग भी उनके पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। लोग खुद अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। काफी देर बाद लोग आग जलाकर उनके करीब पहुंचे तो मधुमक्खियों को भगाया जा सका। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मां सरोजा देवी को मृत घोषित कर दिया। बेटी दामिनी की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से लेकर चले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




