मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल
Apr 06, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के तिलौरी मोहल्ला में कामता प्रसाद के 62 वर्षीय बेटे राम देव और बुधराम के 45 वर्षीय बेटे अर्जुन पटेल को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। मानिकपुर के जाखामई गांव के मंजीत और साहूमई गांव के भुसई भी मधुमक्खी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

कुंडा। नगर पंचायत के तिलौरी मोहल्ला निवासी कामता प्रसाद का 62 वर्षीय बेटा राम देव,बुधराम के 45 वर्षीय बेटे अर्जुन पटेल के साथ खेत गया था। उसी दौरान नाराज मधुमक्खियों ने हमला कर दोनों को गंभीर घायल कर दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी मोतीलाल के 16 वर्षीय बेटे मंजीत और साहूमई गांव निवासी बोधई के 50 वर्षीय बेटे भुसई पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो किसी तरह उनको मधुमक्खियों से बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


