Pratapgarh Kunda News: मधुमक्खी के हमले में दो लोग जख्मी
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय दिनेश कुमार तिवारी और 19 वर्षीय प्रियंका घायल हो गए। दोनों गांवों के बीच रास्ते से गुजर रहे थे, तभी पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर किसी ने पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियां राहगीरों पर टूट पड़ीं। डंक लगने से दोनों अचेत हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अम्बिका प्रसाद तिवारी का 60 वर्षीय दिनेश कुमार तिवारी और जुबराजगढ़ रैयापुर गांव निवासी अजेय कुमार की 19 वर्षीय बेटी प्रियंका कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर मार दिया था। जिससे उधर से निकलने वाले लोगों को मधुमक्खियां काट रही थी। इस दौरान ये दोनों भी चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के डंक से अचेत होने पर उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया।

