ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाकांग्रेसियों ने लगाई किसानों की चौपाल, सरकार निशाने पर

कांग्रेसियों ने लगाई किसानों की चौपाल, सरकार निशाने पर

आसपुर देवसरा क्षेत्र के केवटली में रविवार को कांग्रेसियों ने किसान जन जागरण अभियान के तहत चौपाल लगाई। केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेताओं ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया...

कांग्रेसियों ने लगाई किसानों की चौपाल, सरकार निशाने पर
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 23 Feb 2020 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

आसपुर देवसरा क्षेत्र के केवटली में रविवार को कांग्रेसियों ने किसान जन जागरण अभियान के तहत चौपाल लगाई। केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेताओं ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और पार्टी की ओर से उनके हितों के लिए सड़कों पर संघर्ष करने की बात कही।

जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्र ने किसानों के पिछड़ेपन पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान दिन प्रतिदिन विकास के क्षेत्र में पिछड़ रहा है और क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटक रही है। कोई उनकी समस्याएं सुनने वाला नहीं है। इससे कांग्रेस ने किसानों के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी मैदान में नारे के साथ किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि फसल लागत पिछले सात साल में कई गुना बढ़ गई है और आमदनी घटकर आधी रह गई है। आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। समय पर गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राम लवट व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पांडेय ने किया। एजाज अहमद, राम शिरोमणि, रामयश यादव, राम फेर, भारत यादव, मालिक राम यादव, राम मूर्ति, मिठाई लाल सरोज, आशिक अली, राम हरख, मूलचंद, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें