एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 25 हजार
Mar 11, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - विश्वनाथगंज में एक महिला, कंचन दुबे, अपने एटीएम कार्ड के साथ ठगी का शिकार हुई। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में रुपये निकालने के दौरान एक युवक ने उसका कार्ड बदल लिया। बाद में, उसे 25,000 रुपये निकाले जाने का संदेश मिला। उसने इस मामले की शिकायत बैंक और पुलिस में की है।

विश्वनाथगंज। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के पनियारी बलिकरनगंज निवासी विजयराज दुबे की पत्नी कंचन बुधवार दोपहर अपनी बेटी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की सहेरुआ शाखा गई थी। एटीएम बूथ से रुपये निकालने के दौरान एक युवक ने उसका कार्ड बदल लिया। रुपये न निकलने पर वह लौट गई। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर तीन बार में 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। वह शिकायत लेकर बैंक पहुंची तो सीसीटीवी में एक युवक उसके कार्ड से रुपये निकालते दिख गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर शनिदेव चौकी में दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


