छात्राओं ने निकाली ‘स्कूल चलो रैली
Pratapgarh-kunda News - राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायपुर पट्टी में तरुण चेतना संस्था द्वारा ‘बालिका शिक्षा का महत्व’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा और डिजिटल तकनीक, जैसे मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, के उपयोगिता के बारे में बताया गया। संस्था ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया।

पट्टी के रायपुर पट्टी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में फावा नेटवर्क लखनऊ के निर्देशन में तरुण चेतना संस्था की ओर से ‘बालिका शिक्षा का महत्व’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ डिजिटल युग में मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के उपनिदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक और एआई का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। अभियान प्रभारी हुस्नारा बानो ने बताया कि उनकी संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सघन अभियान चला रही है।
हकीम अंसारी ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बालिका शिक्षा अत्यंत जरूरी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, अध्यापक कंचन मिश्रा, अपर्णा, पूजा गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


