30 तक कराए फार्मर रजिस्ट्री, तहसीलों के लिए प्रचार वाहन रवाना
Pratapgarh-kunda News - एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत, किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ एवं अनिवार्यता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किया गया। सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाई। यह अभियान 23 जनवरी से पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें किसान अपने नजदीकी केंद्र पर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत जिले के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने एवं इसके लाभ व अनिवार्यता से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार वाहन को सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा ने शुक्रवार को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद की सभी तहसीलों में एक-एक वाहन प्रचार के लिए भेजे गए। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा संतोष कुमार सिंह और उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सीडीओ ने वाहन के लिए नामिक कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनपद के समस्त ग्रामों में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करें तथा किसानों की रजिस्ट्री तैयार कराना सुनिश्चित करें।
यह अभियान 23 जनवरी से लगातार पांच दिनों तक चलाया जाएगा। सीडीओ ने अपील की कि 30 जनवरी तक अपने नजदीकी कैम्प अथवा सहज जनसेवा केन्द्र पर आधार कार्ड, खतौनी एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें ताकि पीएम किसान योजना की आगामी किस्त का लाभ प्राप्त हो सके। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया है कि प्रचार वाहन तहसील सदर, रानीगंज, पट्टी, लालगंज एवं कुंडा के तहसील मुख्यालयों पर संबंधित उपजिलाधिकारी से हरी झंडी दिखवाकर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में वीर विक्रम सिंह अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भोलानाथ सिंह अजय सिंह, विजय सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, सुरेश कुमार सिंह तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



