Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी, जो पड़ोसी गांव का है, ने युवती के भाई को बहाने से घर से बाहर निकाला और अंदर घुसकर हमला किया। जब युवती ने शोर मचाया, तो वह भाग निकला। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Pratapgarh Kunda News: कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के एक पुरवे में गुरुवार सुबह घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। युवक पड़ोसी गांव का रहने वाला बताया गया। युवक अपने एक दोस्त के साथ पहुंचा। घर पर मौजूद युवती के भाई को बहाने से अपने साथ लेकर चला गया। आरोपी घुर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग निकला। युवती के पिता ने मामले में तहरीर दी है।


