घर में घुसे संदिग्ध, बाइक छोड़कर फरार

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

सुवंसा के हरिओम यादव ने आरोप लगाया कि रात में कुछ लोग चोरी के इरादे से उनके घर में घुसे। जब उन्होंने संदिग्धों को देखा, तो आरोपी भागने लगे। भागते समय चार बाइकों का पता चला, जिनमें से एक मौके पर छूट गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

घर में घुसे संदिग्ध, बाइक छोड़कर फरार

सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा निवासी हरिओम यादव ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात कुछ लोग चोरी की नीयत से उसके घर में घुस आए। आहट होने पर जब उनकी नजर संदिग्धों पर पड़ी तो वे भागने लगे। पीड़ित के अनुसार, भागते समय कुछ दूरी पर चार बाइकें दिखाई पड़ीं। आरोपी अन्य बाइकों से फरार हो गए, जबकि एक बाइक मौके पर ही छूट गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस को ग्रामीणों की मौजूदगी में बरामद बाइक सौंप दी गई। हरिओम यादव ने मामले में चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए फतनपुर थाने में तहरीर दी है।

उधर, थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोग मछली मारने गए थे, जिनका पीड़ित पक्ष से पहले से विवाद चला आ रहा है। मामले में शांति भंग की आशंका में तीन लोगों का चालान किया गया है और बाइक को सीज कर कार्रवाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।