मारपीट में कोर्ट के आदेश पर पांच पर केस
Feb 07, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐमापुर विन्धन बहादुर का पुरवा गांव निवासी लवकुश कुमार ने न्यायालय में वाद दायर किया। 22 जून 2025 को रंजिश में कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। जान बचाने के लिए वह घर के भीतर भागा लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने अब कार्रवाई की है।
हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐमापुर विन्धन बहादुर का पुरवा गांव निवासी लवकुश कुमार पुत्र माता फेर ने न्यायालय में वाद दायर किया। 22 जून 2025 को रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वह जान बचाने को घर के भीतर भागा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उससे मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। मामले को लेकर पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बसंत लाल, श्रीराम, शिव प्रकाश, राधिका, शालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



