किशोरी को पीटने पर केस
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के नैदी का पुरवा गांव में राम किशुन यादव ने पुलिस में शिकायत दी है। उनकी बेटी किरन यादव को आठ अप्रैल को त्रिलोकी यादव ने गालियां देते हुए मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का इलाज सीएचसी में कराया गया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के नैदी का पुरवा रायगढ़ गांव निवासी राम किशुन यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आठ अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उसकी बेटी किरन यादव घर पर अकेली थी। तभी रंजिशन गांव के त्रिलोकी यादव पहुंचे और उसे गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने घायल को सीएचसी में इलाज कराया और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्रिलोकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


