दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - कोहंडौर में एक युवक को दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। घटना 20 मार्च को हुई, जब पीड़िता घर पर अकेली थी। आरोपी ने न केवल दुष्कर्म किया बल्कि वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। कोहंडौर थाना क्षेत्र के एक गावं की युवती ने आरोप लगाया कि 20 मार्च को वह घर पर अकेली थी। तभी सूम्हा परशुरामपुर निवासी अरबाज खान उसके घर में घुस आया। उससे दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। बाद में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, आईटी एक्ट का केस दर्ज किया था। शनिवार को एसओ धनंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अरबाज खान को इलाके के मकूनपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।