महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, आत्मरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। नए आपराधिक कानूनों की जानकारी भी साझा की गई।

महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम थाना मानिकपुर ने मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं के संबंध में जागरूक किया। अभियान के दौरान महिला सशक्तीकरण, आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस हेल्पलाइन-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों से होने वाले साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने नए आपराधिक कानूनों की जानकारी भी साझा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।