वार्षिकोत्सव में दिखी आदर्श देश के निर्माण की झलक
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के अजीत नगर स्थित अमर एकेडमी में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान सरस्वती वंदना, डिजिटल इंडिया नाटक और प्रभावशाली वेलकम स्पीच का आयोजन हुआ। डॉ. दयाराम मौर्य 'रत्न' की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अजीत नगर स्थित अमर एकेडमी में सोमवार को वार्षिक उत्सव हुआ। सरस्वती वंदना में नित्य, रूही, आलमीन बनो, शिवानी व आद्रिका ने प्रस्तुत किया। आदित्य सरोज की वेलकम स्पीच प्रभावशाली रही। बम-बम भोले मस्ती में डोले अन्वी, अरीबा बानो, अक्षिता, गौरी, मान्या व मनस्वी ने प्रस्तुत कर तालियां बंटोरी। डिजिटल इंडिया नाटक में भारत की संचार क्रांति को दर्शाया गया। अध्यक्षता डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’ ने की। विशिष्ट अतिथि शारदा संगीत महाविद्यालय के प्रबंधक आनंद मोहन ओझा, समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य रहे। इस दौरान अमर एकेडमी के संस्थापक केबी सिंह, प्रबंधिका सावित्री सिंह, शिक्षक व कवि ओंकारनाथ गुप्ता, तालुकदार सिंह, डॉ. ऋचा पांडे, शाहरुख अली, विशाल विक्रम सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह, राजकमल सिंह, शिव प्रताप सिंह, श्याम प्रताप सिंह, डॉ. शेर बहादुर सिंह, उदयभान सिंह गौतम उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



