वार्षिकोत्सव में नवाजे गए मेधावी
Pratapgarh-kunda News - सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल कुंडा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्राचार्य डॉ. कामना शुक्ला ने की। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, और नाटक प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य राजू नायडू ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में अन्य शिक्षक और छात्र भी मौजूद रहे।
कुंडा, संवाददाता। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल कुंडा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्राचार्य डॉ. कामना शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक, प्रहसन के माध्यम से अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर प्रधानाचार्य राजू नायडू ने सम्मानित किया। स्कूल के शिक्षक दीपक मुर्मू ने गिटार पर अपनी प्रस्तुति, आशुतोष ओझा ने जोशीले कविता पाठ से पूरे कार्यक्रम को भावुक बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजश्री, संचालन ज्योत्सना, वैष्णवी, परी ने किया। इस मौके पर डॉ. आशीष द्विवेदी, विपिन, अतुल, विजय, कृष्णा, प्रिया, अरविन्द, अंजलि, सरगम, रंजीता, प्रीति, दीपक, अनीता, राम अधार, नाज, विनीता, संतोष, जावित्री आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


