बेसिक शिक्षा के नींव की ईंट है आंगनबाड़ी : संजय
Feb 14, 2026 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में हुई एक संगोष्ठी में बीईओ संजय सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों का नामांकन बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी शिक्षा की नींव है और पांच वर्ष तक बच्चे यहाँ रहते हैं। इसके बाद वे स्कूल में कक्षा एक में प्रवेश करते हैं।
कुंडा, संवाददाता। प्रतिवर्ष नामांकन घट रहा है, उसे बढ़ाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हैं। क्योंकि आंगनबाड़ी बेसिक शिक्षा के नींव की ईंट है। यह बातें शनिवार को बीआरसी केंद्र पर आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत आयोजित संगोष्ठी में बीईओ संजय सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर रहकर सीखतें हैं। पांच वर्ष के बाद उनका प्रवेश कक्षा एक में स्कूल में होता है तो वह पढ़ने में निपुण होते हैं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह ने भी विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


