शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के चकादिल अली गांव में बृजेन्द्र पटेल पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और दहेज की मांग का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे शनिवार को गांव के तिराहे से पकड़ा गया।
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के चकादिल अली गांव निवासी बृजेन्द्र पटेल के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शादी का दबाव बनाने पर दहेज की मांग करने और शादी से मुकरने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से ही पह फरार चल रहा था। जिसे शनिवार को निरीक्षक संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


