Pratapgarh Kunda News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में वकील की मौत, दो लोग घायल

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: चिलबिला के पास पट्टी रोड पर एक बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। मृतक विपिन सिंह थे, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान विपिन को मृत घोषित कर दिया गया।

Pratapgarh Kunda News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में वकील की मौत, दो लोग घायल

Pratapgarh Kunda News: चिलबिला के पास पट्टी रोड पर शुक्रवार देर रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां स्कूटी सवार कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी अधिवक्ता विपिन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज में अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में वकील की मौत, दो लोग घायल