Pratapgarh Kunda News: कुत्ता सामने आने से बाइक सवार अधिवक्ता घायल
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: शनिवार को पट्टी कस्बे में एक अधिवक्ता बाइक चलाते समय एक कुत्ते के अचानक सामने आने से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Pratapgarh Kunda News: पट्टी कस्बे में शनिवार दोपहर अचानक सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार अधिवक्ता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी अधिवक्ता वेद प्रकाश सरोज घायल शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह पट्टी कस्बे के बाईपास के पास पहुंचे, अचानक सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायल अधिवक्ता को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

