Pratapgarh Kunda News: शहर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ में प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने का अभियान जारी रखा।राजापाल चौराहे से श्रीराम तिराहे तक अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों के साथ नोकझोक हुई। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन का एक्शन जारी रहा। मंगलवार को राजापाल चौराहे से श्रीराम तिराहे तक सड़क के दोनों ओर का अतिक्रमण बुलडोजर से हटाया गया। इस दौरान हर कदम पालिकाकर्मियों की दुकानदारों से नोकझोक होती रही लेकिन कार्रवाई जारी रही। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों से छह हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान प्रशासन ने मंगलवार को भी जारी रखा। तहसील प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई में जुटा रहा।
दोपहर बाद निकली प्रशासन की टीम में शामिल कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में राजापाल चौराहे से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दुकानदार विरोध पर उतर आए। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और दुकानदारों को समझाकर हटाया गया। इसके बाद सड़क के दोनों ओर का अतिक्रमण बुलडोजर से हटाया गया। इस दौरान निकलने वाला मलबा नगरपालिका के ट्रैक्टर से दूर भेजा गया। कई ऐसे दुकानदारों का अतिक्रमण भी हटाया गया जिन्हें कई बार नोटिस देकर दुकानें हटाने का निर्देश दिया गया था। अतिक्रमण हटवाने के दौरान नगरपालिका की ओर से छह हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। पूरे शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त कराई जाएंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


