छप्पर में आग लगाने का आरोप
Mar 07, 2026 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौरा कुम्भापुर गांव के मुरली यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ नामजद आरोपियों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है।

प्रतापगढ़। रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौरा कुम्भापुर गांव के मुरली यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ नामजद आरोपियों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार देररात आरोपियों ने छप्पर में आग लगा दी। मामले का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना में पीड़ित की लगभग दो क्विंटल सूखी लकड़ी सहित अन्य सामान जल गया। रानीगंज पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


