इमरजेंसी से भागा आरोपी, सिपाही ने पकड़ा

Mar 17, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में, मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने भैरोपुर बस अड्डे के पास से जानलेवा हमले के आरोपी अजमल उर्फ शहबाज को गिरफ्तार किया। मेडिकल कॉलेज में पहचान के दौरान वह भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे फिर से पकड़ लिया और कोर्ट में पेश किया।

इमरजेंसी से भागा आरोपी, सिपाही ने पकड़ा

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने एक जानलेवा हमले के आरोपी सोमवार शाम इलाके के भैरोपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहर के सरोज चौराहा कांशीराम कॉलोनी निवासी अजमल उर्फ शहबाज बताया गया। दोपहर बाद चालान होने पर आरक्षी हेमंत कुमार उसे मेडिकल कॉलेज ले गया। मेडिकल के दौरान पहचान चिह्न देखने के लिए उसका हाथ चेक किया जाने लगा। वह अचानक हाथ छुड़ाकर बाहर भाग निकला। सिपाही हेमंत ने उसका पीछा कर लिया। आरोपी हॉस्पिटल पुलिस चौकी के सामने से सीएमओ कार्यालय की ओर भागा। सीएमओ कार्यालय से कुछ दूर आगे आरक्षी हेमंत ने उसे पकड़ लिया।

उसे हॉस्पिटल चौकी ले जाया गया। बाद में और पुलिसकर्मियों के आने पर उसे कोर्ट ले जाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।