सड़क दुर्घटना में पोस्टमैन घायल
Apr 06, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - गौरा के लालगंज अझारा निवासी अंकित मिश्र, जो रानीगंज थाने के आमापुर बेर्रा पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं, को सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

गौरा। लालगंज अझारा निवासी कृष्णकांत का 23 वर्षीय बेटा अंकित मिश्र रानीगंज थाने के आमापुर बेर्रा पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है। सोमवार को वह हेड पोस्ट ऑफिस गौरा से आ रहा था। फतनपुर के रामापुर पेट्रोल पंप के समीप उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


