सड़क हादसों में लेखपाल और महिला घायल

Mar 01, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील में लेखपाल अंकित सिंह और राधेकृष्ण एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा आसलपुर गांव के पास हुआ, जहां बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया। वहीं, सरमा गांव में एक ई-रिक्शा भी पलट गया, जिससे एक महिला घायल हुई।

सड़क हादसों में लेखपाल और महिला घायल

प्रतापगढ़। पट्टी तहसील में कार्यरत लेखपाल चरैया गांव निवासी अंकित सिंह रविवार को साथी लेखपाल राधेकृष्ण के साथ कंधई थाना जा रहे थे। रास्ते में आसलपुर गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लेखपाल घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पट्टी ले आया गया। जानकारी पर एसडीएम पूर्णेन्द्रु मिश्र ने भी सीएचसी पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उधर पट्टी पृथ्वीगंज मार्ग पर रविवार दोपहर सरमा गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ई-रिक्शा पर सवार सराय महेश गांव निवासी सरोजा देवी घायल हो गई। उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।