सड़क हादसों में पांच लोग घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में ढिकुही गांव के वीरेन्द्र नाथ तिवारी के 25 वर्षीय बेटे सरवन तिवारी को अज्ञात वाहन की टक्कर से चोट आई। अन्य हादसों में भरिष्ता गांव के मनोज कुमार, लोकैयापुर गांव की अंकिता गौतम, जलालपुर डिहवा गांव के कृष्णा पटेल और कुलदीप पटेल घायल हुए। घायलों को सीएचसी भेजा गया।
कुंडा। कोतवाली के ढिकुही गांव निवासी वीरेन्द्र नाथ तिवारी का 25 वर्षीय बेटा सरवन तिवारी बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। अन्य हादसों में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरिष्ता गांव निवासी मेवालाल का 25 वर्षीय बेटा मनोज कुमार, लोकैयापुर गांव निवासी राजेश गौतम की पत्नी अंकिता गौतम,महेशगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर डिहवा गांव निवासी कृष्णा पटेल, कुलदीप पटेल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


