ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडामहिला अफसर से सहपाठी ने आठ साल तक किया रेप

महिला अफसर से सहपाठी ने आठ साल तक किया रेप

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय से नौकरी मिलने तक एक महिला अफसर से उसका सहपाठी दुष्कर्म करता रहा। सहपाठी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर महिला अफसर...

महिला अफसर से सहपाठी ने आठ साल तक किया रेप
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 15 Jan 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय से नौकरी मिलने तक एक महिला अफसर से उसका सहपाठी दुष्कर्म करता रहा। सहपाठी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर महिला अफसर को ब्लैकमेल भी करता रहा। महिला अफसर ने इस मामले में 2 जनवरी को लालगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को लालगंज पुलिस ने महिला अफसर का अदालत में बयान दर्ज कराया।

पीड़ित महिला जिले की एक तहसील में प्रशासनिक अधिकारी है। लालगंज कोतवाली में महिला अफसर ने इस बाबत 2 जनवरी को रेप और ब्लैकमेल की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर में महिला अफसर ने इस मामले में शाहजहांपुर के बसंतापुर के गुरविंदर सिंह को नामजद किया है। महिला अफसर का आरोप है कि एक बार वह बेहोश हुईं तो गुरविंदर ने उनके साथ रेप किया और वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद वह वीडियो उनके पिता को भेजने की धमकी देकर लगातार शोषण करने लगा। वर्ष 2012 से 2015 तक वह डिप्रेशन में रहती थीं। इस दौरान आरोपित ने कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया। 2015 में नौकरी मिलने के बाद वह बरेली रहने लगीं तो आरोपित वहां भी पहुंच गया। मकान मालिक की गैर मौजूदगी में वह एक दिन घर में घुसा और उन्हें मारने पीटने के साथ दिनभर कुर्सी से बांधे रखा। इस दौरान शारीरिक शोषण भी किया। 2017 में वह प्रतापगढ़ आईं तो यहां भी आने लगा। उनके आवास के पास आरोपित भी किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। यहां भी घर में घुसकर शारीरिक शोषण किया। इस कारण उन्हें आंख से दिखना बंद हो गया। उनकी फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को भेजने लगा। 18 दिसंबर को वह दो अज्ञात लोगों के साथ ऑफिस आया और धमकाने लगा। वह मुश्किल से अपने ड्राइवर के साथ भाग निकलीं। कुछ देर बाद आरोपित आवास पर पहुंचकर धमकाने लगा।

एसपी के निर्देश पर रेप की रिपोर्ट दर्ज करने वाली लालगंज पुलिस ने शुक्रवार को महिला अफसर का मुंसिफ ललिता यादव की अदालत में बयान कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें