कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

Feb 19, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - महेशगंज थाना क्षेत्र के बन्तरिया रायअसकरनपुर गांव के 50 वर्षीय राजकुमार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। राजकुमार गंभीर घायल हो गए, उन्हें सीएचसी भेजा गया। कार चालक भाग निकला, लेकिन लोगों ने उसका पीछा किया।

कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

महेशगंज थाना क्षेत्र के बन्तरिया रायअसकरनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार गुरुवार को बाइक से कहीं जरूरी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह गंगा एक्सप्रेस-वे सड़क के कैंप कार्यालय रायअसकरनपुर के पास पहुंचा। तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे राजकुमार गंभीर घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पहुंची और घायल को सीएचसी भेजा। टक्कर मार कर भाग रही कार का लोगों ने पीछा किया तो वह कार छोड़कर भाग निकला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।