छत से गिरकर बालक घायल

Feb 17, 2026 03:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - दिल्लीपुर थाना क्षेत्र के चौपई गांव में रवि सिंह का 5 वर्षीय बेटा शिवांश छत पर खेलते समय गिर गया। गिरने के बाद उसे गंभीर हालत में सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। लगभग 5 घंटे बेहोश रहने के बाद, शिवांश की हालत में सुधार हुआ और उसे घर भेज दिया गया।

छत से गिरकर बालक घायल

बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपई गांव निवासी रवि सिंह का पांच वर्षीय बेटा शिवांश घर के बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। निजी वाहन से सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गिरने के बाद शिवांश करीब पांच घंटे तक बेहोशी की हालत में रहा। सोमवार रात शिवांश की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।