ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडापारा 45 डिग्री पहुंचा, गर्मी ने किया बेहाल

पारा 45 डिग्री पहुंचा, गर्मी ने किया बेहाल

सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बीते 10 दिन में दिन के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। पछुआ हवा के चलते सूखी गर्मी ने...

सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बीते 10 दिन में दिन के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। पछुआ हवा के चलते सूखी गर्मी ने...
1/ 2सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बीते 10 दिन में दिन के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। पछुआ हवा के चलते सूखी गर्मी ने...
सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बीते 10 दिन में दिन के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। पछुआ हवा के चलते सूखी गर्मी ने...
2/ 2सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बीते 10 दिन में दिन के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। पछुआ हवा के चलते सूखी गर्मी ने...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 10 Jun 2019 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बीते 10 दिन में दिन के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। पछुआ हवा के चलते सूखी गर्मी ने लोगो को बेहाल कर रखा है। छाता, गमछा टोपी के बाद अब जूस व कोल्ड ड्रिंक्स के सहारे गर्मी से बचने की कोशिश में लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जल्द नहीं दिख रही।

बीते चार दिन से पछुआ हवा टिकी हुई है। इसके पहले सप्ताह भर पुरवा के चलते तापमान तो लुढ़का लेकिन उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया था। चार दिन से चल रही पछुआ से मौसम की नमी तेजी से खत्म हुई। सूखी गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का सितम जारी है। सुबह आठ बजे से ही धूप की चुभन शुरू हो जा रही है। दोपहर तक तो सूरज की किरणें आग उगलने लगती हैं। यह दौर शाम पांच बजे तक बना रहता है। गर्मी व धूप के चलते अधिकतर लोग घरों में ही कैद रहे। पंखे की गर्म हवा और बीच-बीच में बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। बीते दस दिन के तापमान पर नजर डालें तो दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। रात के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस का उछाल बना है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी के साथ ही धूप और लू से बेहाल दिखे। गमछा, टोपी व छाता के अलावा कोल्ड ड्रिंक्स, जूस व पानी से खुद का बचाव करते दिखे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि पछुआ हवा के टिके रहने से गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। चार दिन से चल रही पछुआ की वजह से मौसम की नमी तेजी से खत्म हुई है। अब सूखी गर्मी पड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें