मायके में रह रही विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव

Jan 02, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - शादी के बाद ससुराल से विवाद के चलते 35 वर्षीय माधुरी काफी समय से मायके में रह रही थी। शुक्रवार को घास काटने के लिए खेत गई थी, जहाँ उसका शव कटहल के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मायके में रह रही विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव

शादी के बाद ससुराल से बात बिगड़ने के बाद काफी समय से विवाहिता मायके में रह रही थी। शुक्रवार को दोपहर में घर से घास काटने के लिए निकली थी। गांव से कुछ दूरी पर उसका दुपट्टे से लटकता शव देखा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को आत्माहत्या मान रही है। लीलापुर थाने के डिहवा (अजगरा) निवासी रामदयाल वर्मा की बेटी 35 वर्षीय माधुरी शुक्रवार दोपहर में घर से घास काटने के लिए खेत गई थी। कुछ देर बाद गांव से करीब आठ सौ मीटर दूर रामपुर गांव के पास कटहल के पेड़ में दुपट्टे से लटकता माधुरी का शव देखा गया।

गांव के लोगों ने देखा तो भीड़ जुड़ने लगी। परिजन पहुंचे और शिनाख्त की। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधुरी की शादी काफी पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल से बात बिगड़ गई। उसी समय से वह मायके में रह रही थी। माधुरी की मौत को लेकर परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। लीलापुर एसओ मनोज पांडेय ने कहा कि घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;