टैक्सी चालक की हत्या के तीसरे आरोपी पर 25 हजार का इनाम

Mar 08, 2026 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - वैशपुर के रामनगर में टैक्सी चालक मो. सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी अकबर पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

 टैक्सी चालक की हत्या के तीसरे आरोपी पर 25 हजार का इनाम

वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर में सोमवार को टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या में नामजद तीसरे आरोपी अकबर पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। रामनगर गांव निवासी मुंबई के टैक्सी चालक 55 वर्षीय मो. सलीम की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों मो. खलील, अकबर और मो. अयान के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में मो. अयान और मो. खलील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक अन्य आरोपी अकबर फरार है। उस पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।