घर में घुसकर छेड़खानी, धमकाने पर युवक पर केस
Feb 17, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक 22 वर्षीय युवती ने स्थानीय युवक राहुल के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया। राहुल ने उसके घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंततः न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने न्यायालय में वाद दायर किया। सात सितंबर 2025 को जब उसकी मां सामान खरीदने गई थी वह अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी। तभी गांव का ही राहुल उसके घर में घुस आया और उससे छेड़खानी करने लगा। उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बहन बचाने आई तो उसे भी धमकाया और भाग निकला। मामले को लेकर पुलिस के नामजद शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



