Pratapgarh Kunda News: करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: पट्टी के सुखऊ दुबौली गांव में एक 15 वर्षीय किशोर शुभम, सबमर्सिबल पंप की मरम्मत करते समय अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई और बड़े संख्या में लोग पीड़ित परिवार के साथ पहुंचे।

 करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव में रविवार दोपहर घर पर सबमर्सिबल पंप की मरम्मत कर रहा एक 15 वर्षीय किशोर अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुखऊ दुबौली गांव निवासी महेंद्र पांडेय का 15 वर्षीय पुत्र शुभम रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर ही खराब पड़े सबमर्सिबल पंप को ठीक कर रहा था। इसी दौरान पंप में आए हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। शुभम गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिरकर अचेत हो गया।

हादसे के बाद घर में चीखपुकार मच गई। परिजन और आसपास के ग्रामीण शुभम को सीएचसी ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार देर शाम परिजनों ने काशी विश्वनाथ घाट पर शुभम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।