Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda News14-Year-Old Boy Missing Family Suspects Kidnapping in Fatehpur
 किशोर लापता, अपहरण की आशंका

किशोर लापता, अपहरण की आशंका

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - गौरा के फतनपुर थाना क्षेत्र में, 14 वर्षीय प्रिंस पांडेय खेत जाने के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत की। देर शाम एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें प्रिंस का नाम...

Aug 26, 2025 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

गौरा। खेत के लिए किशोर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फतनपुर थाना क्षेत्र के विनय कुमार पांडेय रानीगंज तहसील में अधिवक्ता हैं। पुलिस को दी तहरीर ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे उनका 14 वर्षीय बेटा प्रिंस पांडेय घर से खेत जाने की बात कहकर निकाला था, लेकिन काफी देरतक नहीं लौटने पर खोजबीन की गई पर उसका पता नहीं चला। देर शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने पर जब उन्होंने बात करने की कोशिश की तो उधर जवाब आया कि मैं प्रिंस बोल रहा हूं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद फोन नहीं लगा। मामले में उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है।