Hindi NewsUP Newspower went out during Deputy CM Keshav Prasad Maurya program and generator also ran out of diesel
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में कटी बिजली, जनरेटर में भी नहीं था डीजल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में कटी बिजली, जनरेटर में भी नहीं था डीजल

संक्षेप:

आगरा में डिप्टी सीएम भाषण को संबोधित करने जा रहे थे कि अचानक से बिजली चली गई। अव्यवस्था का आलम यह था कि जनरेटर में भी डीजल नहीं था। बिजली न होने के कारण करीब 15 मिनट तक डिप्टी सीएम के भाषण को रोकना पड़ गया।

Jan 09, 2026 06:24 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में अचानक से बिजली कट गई। जिससे वहां खलबली मच गई। करीब 15 मिनट तक बिजली नहीं आने के चलते डिप्टी सीएम का भाषण रुका रहा। जनरेटर को जब चालू किया गया तो उसमें भी डीजल नहीं था। कार्यक्रम में अव्यवस्था देखकर डिप्टी सीएम नाराज हो गए और अफसरों को सख्त हिदायत दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का फतेहाबाद के सती मंदिर पर ग्राम जन चौपाल कार्यक्रम था। स्वागत के सिलसिले के बाद उपमुख्यमंत्री करीब पांच मिनट ही बोल पाए थे कि अचानक बिजली गुल हो गई। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री द्वारा पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों से कारण पूछा। इसके चलते सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और जिलाधिकारी सभी जनरेटर रूम तक कदमताल करते हुए देखे गए। बताया गया है कि जनरेटर में डीजल नहीं था।

आनन-फानन में कर्मचारी डीजल लेने के लिए दौड़ाए गए। करीब पंद्रह से बीस मिनट तक बिजली गुल रही। बिजली आने के बाद उप मुख्यमंत्री ने मंच से ही बिजली गुल होने को लेकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इधर काफी समय तक बिजली गुल होने के कारण मुख्यमंत्री का संबोधन न होने से जनता भी कुर्सियों से खड़े होकर जाने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं तथा मंच से उपमुख्यमंत्री द्वारा हाथ का इशारा कर लोगों का रोकने का प्रयास किया गया।

यह रहा घटनाक्रम

  • 2:45 बजे उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
  • 3.30 बजे उनका संबोधन शुरू हुआ
  • 3. 35 बजे अचानक बिजली गुल हो गई
  • 3.55 बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी

क्या बोले डिप्टी सीएम

जीरामजी एक्ट की खूबियां बताते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, इस एक्ट से भ्रष्टाचार के रास्ते बंद होंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में नया एक्ट बनाया गया है। यह ऐतिहासिक कदम है और आने वाले समय में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव होंगे। एसआईआर में मतदाताओं के नाम कटने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि नाम कटे नहीं हैं जोड़ने के लिए एक महीने का समय है। यदि वोट कटा है तो फार्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |