Hindi NewsUP NewsPower supply should not be disrupted during Chhath, Energy Minister AK Sharma directs officials
छठ पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का अफसरों को निर्देश

छठ पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का अफसरों को निर्देश

संक्षेप:

यूपी के उर्जा मंत्री एके शर्मा ने छठ की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिेए। इसके साथ ही साफ-सफाई पर भी खास ध्यान देने का निर्देश दिया।

Wed, 22 Oct 2025 04:55 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर अपने कैंप कार्यालय पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था एवं जनभावना से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री ने विशेष रूप से यह निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, कीटाणुनाशक दवा के छिड़काव, घाटों का समतलीकरण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों एवं घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर्व के अवसर पर स्वच्छता एवं व्यवस्था ही सबसे बड़ा सेवा कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरें।

ये भी पढ़ें:5 शहर, 5 रणनीतियां, एक लक्ष्य, इन महानगरों में खुलेंगे इंवेस्ट यूपी के ऑफिस

उन्होंने कहा कि घाटों एवं पूजा स्थलों के आसपास विशेष रूप से अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइटों की कार्यशीलता तथा विद्युत सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने सभी सुपरिन्टेंडिंग इंजीनियरों एवं अधिशासी अभियंताओं को यह निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहें तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने यह भी कहा कि सभी फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की पूर्व जांच कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी की स्थिति उत्पन्न न हो।

नगर विकास विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिए कि छठ घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की समतलीकरण, साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था एवं सड़क मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकायों द्वारा घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालयों की उपलब्धता और कचरा निस्तारण की विशेष व्यवस्था की जाए। शर्मा ने कहा कि घाटों पर भीड़-भाड़ को देखते हुए अग्निशमन एवं चिकित्सा दल को भी तैनात रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में नगर विकास प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद,निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा, निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे, ऊर्जा विभाग के चेयरमैन आशीष गोयल, एमडी पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।