Hindi NewsUP NewsPower cut will occur in several areas of Lucknow today, affecting 500000 people
यूपी के इस जिले में कई इलाकों में आज ठप रहेगी बिजली, 5 लाख आबादी प्रभावित होगी

यूपी के इस जिले में कई इलाकों में आज ठप रहेगी बिजली, 5 लाख आबादी प्रभावित होगी

संक्षेप:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सोमवार को विकासनगर, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। उपकेंद्र के फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे करीब पांच लाख आबादी प्रभावित रहेगी।

Oct 06, 2025 07:42 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजधानी लखनऊ में सोमवार को बालाघाट, राजा बाजार, निराला नगर, अहिबरनपुर, विकासनगर, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित कई इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र के फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे करीब पांच लाख आबादी प्रभावित रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बालाघाट उपकेंद्र के हरी नगर, कैटल कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र की बिजली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इससे तुलसी दास मार्ग, आगा मीर ड्योढ़ी, जीबी छात्रावास, राजा बाजार, सुबतिया बाग, ट्रॉमा सेंटर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। घंटाघर उपकेंद्र के बान वाली गली में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।

निराला नगर उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे विवेकानंदपुरी, रामकृष्ण मार्ग, फैजाबाद रोड, आईटी कॉलेज, रामकृष्ण मठ, शंकर नगर प्रभावित रहेगा। अहिबरनपुर उपकेंद्र के आदर्शपुरम में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं शिवलोक, खदरा, टीजी हॉस्टल, ब्रह्मनगर, पक्का पुल, शिवनगर, सीवेज पंप में दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। विकासनगर उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे सेक्टर-9, जय भारत पार्क, सेक्टर-2, शेखूपुरा प्रभावित रहेगा।

ये भी पढ़ें:यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

विश्वविद्यालय और निशातगंज में रहेगा संकट

विश्वविद्यालय उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। इससे हनुमान सेतु, बसेरा, बीरबल साहनी सहित कई इलाके प्रभावित रहेगा। भीखमपुर उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। इससे पेपर मिल कॉलोनी, निशातगंज क्षेत्र प्रभावित रहेगा। एफसीआई उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। इससे पिंक सिटी, पश्चिम विहार, कनक सिटी, बजरंग विहार, पाल कालोनी, बुद्धेश्वर विहार, गदियाना, सुदामा होटल गली सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बीकेटी के कुम्हरावां उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |