डाक निरीक्षक और 2 पोस्टमास्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई का ऐक्शन

Dec 17, 2025 03:12 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी में एक डाक निरीक्षक और 2 पोस्टमास्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए है। यह रिश्वत डाक निरीक्षक ने एट पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्टमैन से ट्रांसफर होने पर रिलीव के नाम पर मांगी थी। 

डाक निरीक्षक और 2 पोस्टमास्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई का ऐक्शन

यूपी के उरई में एट डाकघर से मंगलवार को दो डाकपालों(पोस्टमास्टर) को 2500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में लखनऊ से आई सीबीआई टीम ने रंगेहाथ दबोचा। इनकी निशानदेही पर टीम ने कोंच पोस्ट ऑफिस से डाक निरीक्षक को भी पकड़ा है। यह रिश्वत डाक निरीक्षक ने एट पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्टमैन से ट्रांसफर होने पर रिलीव के नाम पर मांगी थी।

एट डाकघर में तैनात पोस्टमैन कृष्ण कुमार का बिहार के पटना स्थानांतरण हुआ। रिलीव करने के लिए कोंच डाक निरीक्षक प्रतीक भार्गव ने कृष्ण कुमार से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। कृष्ण कुमार पांच हजार रुपये दे चुके थे। तीन दिन पहले उनसे शेष 10 हजार रुपये की मांग की गई। इससे परेशान होकर कृष्ण कुमार ने सीबीआई लखनऊ में शिकायत की। लखनऊ की टीम के बताए अनुसार कृष्ण कुमार ने ढाई हजार रुपये मंगलवार को देने की बात डाक निरीक्षक से कही। डाक निरीक्षक ने वह रुपये अकोढ़ी के शाखा डाकपाल को देने के लिए कहा। कृष्ण कुमार मंगलवार को डाकघर कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने ढाई हजार रुपये अकोढ़ी के शाखा डाकपाल सुमित यादव को दिए उनके साथ ही चंदुर्रा डाकपाल आमिर खान शाखा भी थे। सीबीआई की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों के बयान के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर मुख्य डाकघर कोंच पहुंची। सीबीआई टीम देख प्रतीक भार्गव दौड़ कर कमरे में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। समझाने के बाद प्रतीक भार्गव बाहर आए। जिन्हें टीम अपने साथ ले गई। कोंच के पोस्ट मास्टर विनोद कुमार ने बताया कि सीबीआई के अधिकारी आए थे और बिना कुछ बताए डाक निरीक्षक प्रतीक भार्गव को पकड़ कर ले गए।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;