UP Rain: यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Rain: यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

संक्षेप:

यूपी में मौसम बार-बार करवट ले रही है। कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर 12 सितंबर से झमाझम बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें होंगी।

Sep 12, 2025 03:15 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

यूपी में सितंबर के महीने में मौसम बार-बार करवट ले रही है। कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर 12 सितंबर से पश्चिम से लेकर पूर्व के तराई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें होंगी। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतवानी दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लखनऊ स्थित मौसम विभाग की मानें तो 12 से लेकर 13 सितंबर की सुबह तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत,शाहजहांपुर, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 सितंबर को पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्से शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, संभल, बुलंदशहर, मथुरा में बदरा बरसने की उम्मीद है। वहीं, 15, 16 और 17 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। बारिश का ये दौर विश्वकर्मा पूजा तक जारी रहने की उम्मीद है। अगर पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान की बात करें तो उरई 36 डिग्री, हमीरपुर, 35.2 डिग्री और प्रयागराज 35.2 का रहा। वहीं न्यूनतम तापमान इटावा 23.8 डिग्री, गोरखपुर 23.9 डिग्री और नजीबाबाद 25 डिग्री रहा।

read moreये भी पढ़ें:
वाराणसी-प्रयागराज-आगरा को बाढ़ से राहत, गंगा और यमुना का जलस्तर हो रहा कम

खतरे के निशान से नीचे आई सरयू नदी, तेज हुई कटान

उधर, बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। जलस्तर कम होने के साथ सरयू नदी ने अपने किनारों पर कटान शुरू कर दिया है। सरयू नदी के रौद्र रूप को देखते हुए किनारे पर बसे गांवों के ग्रामीण सहम गये हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार गुरुवार को नदी का जलस्तर 92.40 मीटर रहा था। यह खतरे के निशान से 33 सेमी नीचे है।

read moreये भी पढ़ें:
2025 भारत पर भारी, पानी ही पानी होगा; बाढ़ ने नागा बाबा की भविष्यवाणी सच कर दी?
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |