अंबेडकरनगर में पुलिस टीम पर हमला, पिकअप रोकने पर सवारों ने चलाए ईंट-पत्थर; होमगार्ड घायल

संवाददाता, अंबेडकरनगर
Follow us on Google News
share

अंबेडकरनगर में पिकअप सवार कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक होमगार्ड घायल हो गया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिकअप पर गोवंश लदे थे। पुलिस, पिकअप और पिकअप सवारों की जोरशोर से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

police team attacked in ambedkar nagar riders pelted with bricks stones when pickup truck stopped it home guard injured
अंबेडकरनगर में पुलिस टीम पर हमला, पिकअप रोकने पर सवारों ने चलाए ईंट-पत्थर; होमगार्ड घायल

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस टीम पर हमला हो गया। पुलिस ने एक तेज रफ्तार पिकअप को रोकने का इशारा किया तो उस पर सवार लोगों ने पिकअप रोकने की बजाए पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस घटना में एक होमगार्ड घायल हो गया। घायल होमगार्ड महेंद्र कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पैर के निचले हिस्से में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप पर गोवंश लदा था।

घटना, अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में रविवार की देर रात हुई। मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर के जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर परुइया डिग्री कॉलेज के पास जलालपुर कोतवाली के कांस्टेबल नागेंद्र कुमार और होमगार्ड महेंद्र कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान जलालपुर की ओर से एक पिकअप तेज रफ्तार में मालीपुर की तरफ जाती दिखाई दी। पुलिसकर्मी ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप सवार लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया।

अचानक हुए हमले से कांस्टेबल नागेंद्र कुमार ने बचने का प्रयास किया। साथी को बचाने के लिए होमगार्ड महेंद्र कुमार पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी पथराव कर दिया। पत्थर लगने से महेंद्र कुमार के पैर में गंभीर चोट आई और पैर का निचला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया और उस का पैर टूट गया। घटना के बाद हमलावर पिकअप लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप पर गोवंश लदा था। पिकअप सवारों ने अचानक पुलिस पर हमला क्यों किया यह अभी तक साफ नहीं है। शक है कि कहीं वे पशु तस्कर तो नहीं थे जो अवैध रूप से पशुओं को लेकर कहीं जा रहे हों और पुलिस को देखकर घबड़ाकर हमला बोल दिया हो। उधर, पिकअप सवारों के हमले के शिकार पुलिसकर्मियों ने थाने पर इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल होमगार्ड को अस्पताल पहुंचाया। होमगार्ड के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। इधर, पुलिस फरार पिकअप और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि घायल होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिस पिकअप पर सवार लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया उनकी और उनके वाहन दोनों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पिकअप और उस पर सवार रहे हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअंबेडकरनगर में पुलिस टीम पर हमला, पिकअप रोकने पर सवारों ने चलाए ईंट-पत्थर