पुलिस ने बुलेट सवार को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाया, कई हिरासत में; कल दिनदहाड़े हुई थी वारदात

संवाददाता, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में सोमवार को दिन दहाड़े पिस्टल दिखाकर जिस बुलेट सवार आयुष सिंह को किडनैप कर लिया गया था। पुलिस ने उसे किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया है। इस मामले में आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन संदिग्धों के अलावा आयुष सिंह से भी पूछताछ की जा रही है।

police rescue bullet rider from kidnappers in deoria several detained incident occurred in broad daylight yesterday
पुलिस ने बुलेट सवार को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाया, कई हिरासत में; कल दिनदहाड़े हुई थी वारदात

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जिस बुलेट सवार को कल दिनदहाड़े कार सवार किडनैपर्स ने पिस्टल दिखाकर किडनैप कर लिया था उसे किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। पुलिस युवक से किडनैपर्स और उसके साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी ले रही है। वहीं इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ चल रही है। सोमवार को इस वारदात से देवरिया पुलिस में हड़कंप मच गया था। युवक के बरामद होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

घटना, देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के पास की है। सोमवार की दोपहर इस वारदात को अंजाम दिया गया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल का रहने वाला आयुष सिंह पुत्र राजेश सिंह बुलेट बाइक से सोमवार की दोपहर बाद बलटिकरा चौराहे पर आया था। अभी वह एक मॉल के पास पहुंचा ही था कि अचानक एक लग्जरी कार आकर रुकी और अभी आयुष कुछ समझता, उसके पहले ही उसे पिस्टल दिखाकर अपनी गाड़ी में कार सवारों ने खींच लिया। इसके बाद देवरिया की तरफ लेकर जाने लगे। इतना ही नहीं, उसका मोबाइल भी छीन कर वहीं कार सवारों ने फेंक दिया।

दिन-दहाड़े युवक का अपहरण होता देख लोग दहशत में आ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ सिटी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया और देर रात पुलिस ने कई थाना क्षेत्र में छापेमारी की। देर रात पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद कर लिया। हालांकि अभी कितने लोग इस प्रकरण में शामिल हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अपहृत युवक पर करोड़ों की जालसाजी का है आरोप

अपहृत युवक पर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की जालसाजी का आरोप लग चुका है। कुछ महीने पहले देवरिया की कोतवाली पुलिस पर उसे छोड़ने का आरोप लगा था। दीवान को निलंबन भी झेलना पड़ा था। देवरिया पुलिस उसकी आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए ईडी को पत्र लिख चुकी है। इसलिए पुलिस इस प्रकरण के पीछे रुपये के लेनदेन को ही कारण मान रही है।

पुलिस ने लगाई थीं 4 टीमें

युवक के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। पुलिस घटना के तुरंत बाद ऐक्शन में आ गई थी। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपुलिस ने बुलेट सवार को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाया, कल दिनदहाड़े हुई थी वारदात